सतनाम सिंह
पाकुड़ सदर प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के फुटानी मोड़ में एक जनसंपर्क रैली का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी सह प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने भाग लिया। रैली में अजहर इस्लाम का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया गया। अजहर इस्लाम ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में जनता को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गयाu है, लेकिन इस बार जनता ने संकल्प लिया है कि वह किसी के बहकावे में नहीं आएगी और न ही किसी पार्टी के सिंबल या किसी खास चेहरे को देखकर वोट करेगी। अजहर इस्लाम ने कहा कि अगर वे विधायक बनते हैं तो जो 20 वर्षों में नहीं हुआ है, वह 5 वर्षों में करके दिखाएंगे, यह उनका ग्रामीणों से वादा है। रैली में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने संकेत दिया कि पाकुड़ विधानसभा की जनता परिवर्तन चाहती है।






