रैली में आदिवासी समाज की सुरक्षा की मांग उठी
एस कुमार
भाजपाइयों ने झारखंड सरकार के खिलाफ जनाक्रोश महारैली भाजपा के बिरकिट्टी मंडल अध्यक्ष फूलबाबू कोडा के नेतृत्व में रैली निकाली गई. भाजपाइयों ने जनाक्रोश महारैली निकालकर क्षेत्र भ्रमण करते हुए कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की. रैली क्षेत्र भ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुँचा. जहां भाजपाइयों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन बीडीओ महेशपुर को सौंपा. राज्यपाल के नाम पर दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या विकराल रूप धारण कर ली है. घुसपैठियों के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित आदिवासी समाज है. बंगलादेशी घुसपेटीए लव जिहाद व लैंड जिहाद के माध्यम से आदिवासी बेटियों से शादी रचा रहे हैं. और उनकी जमीन पर भी कब्जा कर रहे हैं. आदिवासी महिला के लिए आरक्षित सीट पर जनप्रतिनिधि बनाकर घुसपैठी राजनीतिक रूप से भी मजबूत हो रहे हैं. बताया है कि आज संताल परगना सहित पूरे झारखंड की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आए हैं जिसे आंकड़ों में स्पस्ट देखा जा सकता है. 1951 की जनगणना की रिपोर्ट के आधार पर पूरे झारखंड क्षेत्र में आदिवासी की आबादी 50 प्रतिशत थी, जो 2011 की जनगणना में घटकर 2006 हो गई है. उसी प्रकार हिन्दू आबादी करीब 87.9 प्रतिशत थी, जो घटकर 81.7 प्रतिशत हो गई है जबकि मुस्लिम समुदाय में आबादी 89.9 प्रतिशत थी ,जो बढ़कर 14.5 प्रतिशत हो गई है. बताया है कि ऐसी परिस्थितियों में बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त हो रहा है. झामुमो कांग्रेस जैसी सत्ताधारी दल तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं. अब तो स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि आदिवासी समाज के लोग मुस्लिम बहुल गांव से पलायन कर रहे हैं. आदिवासी दहशत में जीने को मजबूर हैं. अपने धार्मिक आयोजन भी नहीं कर पा रहे हैं. न्यायालय के आदेश के बावजूद राज्य सरकार आदिवासी की लूटी जमीन पर बांग्लादेशियों का कब्जा नहीं हटा पा रही है. बताया गया है कि संवेधानिक व्यवस्था में आबादी के अनुपात में आदिवासी दलित समाज को लोकसभा, विधानसभा एवं नौकरीयों में आरक्षण सुनिश्चित किया गया है. लेकिन जिस प्रकार से आज प्रदेश में आदिवासीयों की आबादी तेजी से घट रही है. उसके कारण समाज पर चौतरफा संकट है. आदिवासीयों की माटी, बेटी, रोटी सब असुरक्षित है. मौके पर फुलबाबू कोड़ा, मौजेश टुडू, जुनास टुडू, जयसेन बेसरा, निर्मल मरांडी, कुल कोड़ा, नर्सिंग सोरेन, संदीप भगत सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.





