Search

October 14, 2026 3:55 pm

विद्युत विभाग के मनमानी कार्यशैली के विरुद्ध दी गई धरना

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): विद्युत विभाग के द्वारा की जा रही मनमानी कार्यशैली के विरुद्ध रविवार को हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा के लोगो ने सुभाष चौक निकट एक दिवसीय धरना आयोजित किया। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी साहेब हांसदा के नेतृत्व में लोगो ने धरने में भाग लिया। मांगपत्र की तख्ती लिए लोगो ने विद्युत विभाग प्रति विरोध जताते हुए आपूर्ति व्यवस्था तुरन्त दुरुस्त करने की बात कही। इसको लेकर उपायुक्त के नाम आवेदन में सात सूत्री मांग रखा गया है। जिसमे हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति नियमित हो।क्षेत्र में खराब व जर्जर पड़े बिजली के खंबे व बिजली के तारों को अविलम्ब बदला जाए । प्रतिदिन 23 घण्टे विद्युत आपूर्ति की जाय। उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिले। पीएसएस के कन्ट्रोलिंग सिस्टम को दुरुस्त किया जाय। हिरणपुर बाजार फीडर से पत्थर क्रशरों को बिजली आपूर्ति तुरन्त बन्द किया जाय व पाकुड़ ग्रिड के द्वारा मेन्टेन्स के नाम पर घण्टो विद्युत बाधित करना बंद किया जाय। इस सम्बंध में समाजसेवी साहेब हांसदा ने बताया कि बीते कई माह से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की स्थिति दयनीय बनी हुई है। जिससे लोगो मे त्राहिमाम मची हुई है। इस वर्षा के समय तो अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण लोगो का जीना दूभर हो गया है। कभी कभार घण्टो बिजली गुल रहती है। इसकी त्वरित कार्रवाई होना आवश्यक है। आगामी सोमवार को उपायुक्त के नाम मांगपत्र हिरणपुर बीडीओ को सौपा जाएगा। उधर इस सम्बंध में विभाग के कार्यपालक अभियंता से सम्पर्क करने पर बताया कि विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की तेजी से कार्य की जा रही है।नियमित विद्युत आपूर्ति हो , इसका हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर संतोष भगत , प्रकाश कुमार शील , कंचन शील , अक्षय बागती , समीर अंसारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!