Search

May 6, 2026 8:52 am

झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

राजकुमार भगत

पाकुड़ । जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल का झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने अस्पताल में ईलाजरत मरीजों व उनके परिजनों से अस्पताल प्रबंधन द्वारा मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। मरीजों एवं उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के सही व ससमय ईलाज की सराहना की। वही जिलाध्यक्ष श्री यादव ने सदर अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक जाँच मशीनों का निरीक्षण किया व अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन ने डीएमएफटी फंड से लगे दांत जांच व एक्सरे की अत्याधुनिक मशीन के बारे में विस्तार से बताया साथ ही कहा कि पूर्व से ही यहाँ सीजर की व्यवस्था थी और अब यहाँ हार्निया, हाइड्रोसिल का भी सफल ऑपरेशन हो रहा है । अन्य बीमारियों का भी ईलाज सुविधाजनक है। जिलाध्यक्ष यादव ने मरीजों को ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, अब्दुल हलीम अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240812 wa00191378639853488818535

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!