एस कुमार
Also Read: एमएमडीआर बिल के खिलाफ झारखंड में आंदोलन की चेतावनी, छात्रों की समस्याओं के समाधान का भरोसा
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा सोमवार को महेशपुर- गायबथान गांव पहुँचे. उन्होंने विगत 18 जुलाई 2024 को जमीन विवाद को लेकर पीड़ित परिवारों से मिलकर पूरी घटनाओं को लेकर जानकारी ली. उन्होंने हर संभव मदद पहुँचाने की बात कही. वही राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने स्थानीय प्रशासन को दखल दिलाने व उक्त जमीन से सटे एक पक्के मकान की नापी कर उसे भी हटवाने को लेकर निर्देश दिया। मौके पर पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।





