गांधईपुर और नवदा के गांवों में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, कांग्रेस की नीतियों को बताया
बजरंग पंडित
झारखंड प्रदेश काँग्रेस महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम ने बुधवार सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत गोधाईपुर के फूटानी मोड एवं पंचायत नवदा के हरिहरा के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया और कांग्रेस की नीतियों को बताया। इस अवसर पर प्रखण्ड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक, अब्दुल बासीर शेख, मुखिया हारून रोसिद, अजमल शेख, कायम शेख, नसीम आलम, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे। तनवीर आलम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को बताया और ग्रामीणों को उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
Also Read: मोटर खराब होते ही दौड़ी व्यवस्था, रातों-रात टैंकर से पानी, 24 घंटे में नई मोटर लगाकर संकट खत्म।





