Search

October 14, 2026 11:11 am

मंडलकारा पाकुड़ में स्वतंत्रता दिवस पर की गई जेल अदालत का आयोजन।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर आज 15 अगस्त 2024 को मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी सचिव अजय कुमार गुड़िया अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्वल बेक प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास जेल के प्रशासनिक अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी ने सभी बंदियों को उनके अधिकार व हित से संबंधित कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ सचिव अजय कुमार गुड़िया ने प्राधिकार से मिलने वाली कैदियों को निशुल्क अधिवक्ता व मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।आज स्वतंत्रता दिवस पर स्वेच्छा से अपने दोष को स्वीकार करने पर एक कैदी को रिहा किया गया। मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी जेल के प्रशासनिक अधिकारी समेत बंदी मौजूद रहे।

img 20240815 wa00968348556918707485107

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!