Search

May 3, 2026 7:50 pm

बार एसोसिएशन के समक्ष मारपीट, एक पक्ष ने दूसरे को अकेला पाकर की धुनाई।

पाकुड़:स्वराज सिंह

पाकुड़ बार एसोसिएशन के समक्ष एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के असमाउल सेख को अकेला पाकर जमकर पिटाई कर दी और गाली गलौज भी किया। असमाउल अपने वकील से मिलने पहुंचे थे ठीक उसी वक्त बीपोन शेख समेत चार से पांच लोगों ने उन पर हमला किया। आसपास के लोग और अधिवक्ता गण मौके पर पहुंचकर झगड़ा को शांत कराया और न्यायालय पुलिस को सौंप दिया। नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर असमाउल को थाना ले गए और पूछताछ करके छोड़ दिया। मारपीट करने वाले पक्ष का आरोप है कि बीते जून माह में हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सितेशनगर में हुई मामूली विवाद में मारपीट मामले में सेंटू शेख को काफी चोट आई थी, जिनकी मृत्यु आज हो गई। दोनों पक्षों ने थाना में एक दूसरे के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था, जिसमें मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 118/24 आईपीसी की धारा 147,148,149,341,323,325,307,379 के एक आरोपी को छोड़ कर सभी ने माननीय न्यालय से अग्रिम जमानत ले ली थी। बीपोन अपने पिता के मौत को बर्दास्त नही कर सके और न्यालय परिसर पहुंच के असमाऊल की जमकर पिटाई कर दी। बीपोन की मांग थी कि असमाउल को गिरफ्तार किया जाय। मुफ्फसिल थाना के थाना प्रभारी संजीव झा ने कहा कि कांड संख्या 118 के एक अभियुक्त को छोड़ कर सभी ने माननीय न्यायालय से अग्रिम जमानत ले ली है। अब आगे अनुसंधान का यह विषय है अनुसंधान और पोस्टमार्टम में अगर वे लोग दोषी पाए जाते हैं तो उनकी गिरफ्तारी के लिए वह न्यायालय में इसकी मांग करेंगे।

img 20240815 wa01107499108182041494254

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!