Search

May 6, 2026 5:10 am

मुर्गाडांगा गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

सुस्मित तिवारी

पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड के मुर्गाडांगा गांव में आज नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 108 कुमारी कन्याओं ने तोड़ाई नदी से कलश में जल लेकर शोभा यात्रा निकाली और मंदिर प्रांगण में पहुंचकर पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की। इसके बाद यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। रात में कीर्तन का भी आयोजन किया गया है, जिससे भक्तों में और अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है।

img 20240815 wa01126523956270561689576

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!