सुदीप कुमार त्रिवेदी
गांधी चौक स्थित प्रखंड कार्यालय पाकुड़ में युवा नेता अफिफ अमसल के नेतृत्व में आजादी के 78वां स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। लोगों के बीच खुशियां जाहिर की गई और मिठाई भी बांटी गई। आजादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी हम आजाद नहीं हो पाए, आज भी हमारे युवा पीढ़ी गरीबी भुखमरी, स्वास्थ्य, शिक्षा की कमी से जूझ रही है। क्यों आजादी के इतने साल बाद भी युवा पीढ़ी दर दर भटक रही है? क्या यहां के विधायक आलमगीर आलम साहब में अपने 20 वर्षों के लंबे कार्यकाल के दौरान हमारे क्षेत्र के लोगों को बुनियादी समस्याओं से निकालने की कुव्वत भी नहीं थी? आज आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद लोग यहां से पलायन करने पर मजबूर है, हर रोज हजारों लोग रोजी रोजगार की तलाश में बाहर जाने को मजबूर है। क्षेत्र में शिक्षा एवं संस्थाओं की कमी है इसलिए मां-बाप अपने बच्चों के भविष्य को बनाने के लिए उन्हें बाहर पढ़ने के लिए भेजने पर मजबूर है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए क्षेत्र से बाहर हमें बंगाल जाना पड़ता है। युवा नेता अफिफ अमसल ने अपने संबोधन में दुख जाहिर करते हुए कहा कि हमारे पुरखों ने अपनी जान न्यौछावर इसलिए किया था ताकि आजाद भारत देश की हमेशा तरक्की होती रहनी चाहिए नाकि देश के आजाद होने के 78 साल भी क्षेत्र अपनी अपनी बुनियादी समस्याओं से जूझती रहे ! मौके पर रफीक अहमद, अहमदुल्लाह, मुशर्रफ, बादशाह शेख,मंजूर आलम कमरूजमाल, राहुल शेख, अब्दुल रशीद,अल्फ्रेड सोरेन, मनीष राज चौबे, अख्तर शेख,राष्ट्रीय जन लोकशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, बाबुल, समसुल, लालचंद, समीर, सदाकाश, रब्तू आदि मौजूद रहे।






