मुखिया जोगेश्वर हेंब्रम ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा किया रवाना।
अब्दुल अंसारी
बड़कियारी पंचायत में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पंचायत मुखिया जोगेस्वर हेंब्रम ने तिरंगा झंडा फहराया और एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए समर्पित है। श्री हेंब्रम ने कहा, “लोगों की सेवा करना मेरा फर्ज है, इसलिए में पंचायत में एक गाड़ी जनता की सेवा के लिए समर्पित कर रहा हूं, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। यह गाड़ी पंचायत के लोगों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल ले जाने में मदद करेगी।” इस अवसर पर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, गांव के बुद्धिजीवी बुजुर्ग और बच्चे मौजूद थे। समारोह में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला और लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। पंचायत मुखिया ने लोगों से एकजुट होकर देश की सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंचायत के विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई और आगे की योजनाओं पर चर्चा हुई। पंचायत मुखिया ने कहा कि हमें मिलकर पंचायत को विकसित करना है और लोगों की सेवा करनी है।







