Search

May 6, 2026 3:49 am

बंगाल की घटना के विरुद्ध चिकित्सको ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

शनिवार को होगी 24 घण्टे का हड़ताल

राहुल दास

हिरणपुर:बीते दिनों कोलकाता स्थित सरकारी आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कि गई सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर के सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ अपराधियो ने जघन्य घटना कर हत्या Cake दिया। बंगाल में चिकित्सक सुरक्षित नही है। स्वास्थ्य केंद्र को सुरक्षित जोन बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आगामी शनिवार को 24 घण्टे का हड़ताल रखी जायेगी। जिसमे ओपीडी सहित सभी स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहेगी। इमरजेंसी में मरीजों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर चिकित्सक डा.असिन टोप्पो , डा. मनोज कुमार , डा. सैफ , डा. मंजर आलम सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!