Search

May 3, 2026 7:50 pm

झारखंड पावर वर्कर यूनियन की चेतावनी: प्रोन्नति के मामले में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल पर जाने को होंगे विवश।

स्वराज सिंह

झारखंड पावर वर्कर यूनियन के महामंत्री वरुण सिंह और अध्यक्ष आशीष कुमार की अगुवाई में साहेबगंज अंचल के अंतर्गत पाकुड़ एवं साहेबगंज प्रमंडल के कर्मचारियों के साथ एक बैठक पाकुड़ पावर हाउस में की गई। इस बैठक में प्रोन्नति के मामले पर बड़ा फैसला लिया गया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर प्रोन्नति के मामले में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। महामंत्री वरुण सिंह ने कहा कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सभी आपूर्ति क्षेत्र के सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी कर्मचारियों को ससमय प्रोन्नति दे दी गई है, केवल विद्युत आपूर्ति क्षेत्र दुमका के दोनो अंचल (साहेबगंज एवं दुमका) इस प्रोन्नति से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि यदि हड़ताल होती है तो अंचल के अधिकारी दोषी होंगे। अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि यूनियन हड़ताल नहीं करना चाहता लेकिन उपमहाप्रबंधक हड़ताल का माहौल बना रहे हैं। यदि साहेबगंज पाकुड़ की बिजली गुल होती है तो इस औद्योगिक अशांति के लिए उपमहाप्रबंधक जिम्मेदार होंगे। यूनियन ने मांग की है कि साहेबगंज पाकुड़ के कर्मचारियों को भी प्रोन्नति दी जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो यूनियन हड़ताल पर जाने को मजबूर होगी।आज की बैठक में महामंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा सभी कर्मियों को संबोधित किया तथा एकजुट होकर आंदोलन की तैयारी के लिए सबको तैयार रहने को कहा। राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अध्यक्षता की वही संचालन मनोज साहू की ने किया।बैठक संपन्न हुई, जिसमे मनीष कुमार सिंह, मनोवर शाह, विजय कुमार महतो, उमेश महतो, ज्योति प्रतिम आचार्य, अरुण कुमार, रवि दास, मनोज कुमार, प्रकाश महतो एवं सृष्टि गौरव मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!