Search

May 6, 2026 2:30 am

पोषक क्षेत्र विवाद लेकर ग्रामीणों ने अल्पसंख्यक आयोग को सौपा पत्र

राहुल दास

हिरणपुर: बालक मध्य विद्यालय की पोषक क्षेत्र का विवाद अब अल्पसंख्यक आयोग तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को हाथकाठी गांव के दर्जनों लोगों ने पाकुड़ में अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग हिदायतुल्ला खान को पत्र सौपकर कार्रवाई की मांग किया है। ग्रामीण मुसलोद्दीन अंसारी , मेहबूब अंसारी , कलाम अंसारी , नजरुल अंसारी आदि ने बताया कि बालक मवि हाथकाठी गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस विद्यालय में गांव के करीब 40 प्रतिशत बच्चे नामांकित है। यह गांव वर्षो से इस विद्यालय के पोषक क्षेत्र अंतर्गत रहा है। बीते 14 अगस्त को विद्यालय प्रबंधन समिति की चयन प्रक्रिया के दौरान पोषक क्षेत्र से हाथकाठी गांव को हटा दिया गया। जबकि इस गांव से संजीव भगत दो बार , विकास रविदास एक बार व मुसलोद्दीन अंसारी निरन्तर दो बार विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रह चुका है। पूर्व की भांति इस गांव को विद्यालय के पोषक क्षेत्र से जोड़ा जाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!