Search

May 6, 2026 2:30 am

स्वतंत्रता दिवस समारोह: फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, बाबूधन मुर्मू ने किया उद्घाटन।

सतनाम सिंह

पाकुड़ : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के दादपुर पंचायत अंतर्गत घड़ा पोखर गांव में सिद्घो कान्हू युवा क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू और कालिदासपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मानिक हांसदा ने भाग लिया। इस अवसर पर बाबूधन मुर्मू ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी खेल, खेल की भावना से खेलनी चाहिए न कि द्वेष से कहते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई भी दी। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। सभी टीम के खिलाड़ियों ने काफी सुंदर खेल खेला। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम बहादुरगढ़ साहिबगंज रहा, जिसे 1,50,000 रुपया पुरस्कार प्रदान किया गया तथा उपविजेता टीम रंगीला रांगा को 1,20,000 रुपया पुरस्कार दिया गया। सिद्धो कान्हू युवा क्लब के अध्यक्ष दिलीप टुडू, उपाध्यक्ष विरोध टुडू, सचिव समायल टुडू, उप सचिव कानून हेंब्रम, ग्राम प्रधान भैरव हेंब्रम का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

img 20240816 wa00091347827437724907373

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!