Search

October 14, 2026 8:14 am

झेनागढ़िया गांव में नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध,दुर्घटना की आशंका के बीच बीडीओ से की शिकायत।

बजरंग पंडित

जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत बीचामहल पंचायत के झेनागढ़िया गांव में चौक के समीप एक पक्की नाली का निर्माण सड़क से सटा कर किया जा रहा है जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बीडीओ सह सीओ श्रीमान मरांडी को लिखित आवदेन देकर अवगत करवाया। ग्रामीण मतिउल्ला अंसारी,रिफक अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, हाफिज अंसारी, सद्दाम हुसैन सहित अन्य ने बताया कि यह रोड पीडब्ल्यूडी रोड है जो बादल चौक से बिचामहल, करण घाटी, लेटबाड़ी,बलरामपुर बड़ा सरसा, फूलपहाड़ी सहित कई गांव का मुख्य सड़क है जिससे रोजाना सैकड़ो मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा अन्य वाहनों का आना-जाना होता है जबकि इस चौक में तीखा घुमावदार मोड़ है जो नाली निर्माण से दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने लिखित आवदेन देकर बीडीओ सह सीओ श्रीमान मरांडी को स्थल की जांच कर किसी अन्य जगह पर नाली निर्माण कराने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!