एस कुमार
महेशपुर प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रो में 78 वें स्वतंत्रता दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। वही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवन स्टार क्लब के सदस्यों के द्वारा प्रखंड के तिवारीपाडा टोला स्थित पुस्तकालय परिसर में कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें महेशपुर, सीलमपुर, दमदमा, धर्मखांपाड़ा, मुस्लिम टोला, हाटपाड़ा, गढ़बाड़ी सहित कई गांव व टोले से खिलाड़ीयों ने उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया। जहां पहले राउंड में रिजु सिंह व सौरभ सिंह बनाम दुवेन्दु दत्ता व सौभिक पाल के द्वारा रोमांचक खेल खेली गई। जिसमें रिजु सिंह व सौरभ सिंह ने अपने विपक्ष टीम को धूल चटाते हुए जीत हासिल कर ली। वही देर रात को फाइनल मुकाबला रिजु सिंह व सौरभ सिंह बनाम बरजहांन शेख व मकबूल शेख ने फाइनल मुकाबला खेला। जिसमें रिजु सिंह व सौरभ सिंह के धमाकेदार खेल दिखाते हुए अपने विपक्ष के टीम को हराकर फाइनल मैच में अपना नाम दर्ज करा लिया। वही सेवन स्टार क्लब के अध्यक्ष बिक्की राय के द्वारा विजेता टीम के रिजु सिंह व सौरभ सिंह को 500 और उपविजेता टीम को 300 नगद देकर सम्मानित किया। मौके पर बिक्की राय, अमित सिंह, सौरभ सिंह, रिजु सिंह, गुड्डू रजक, सुल्तान शेख, साहिल घोष, प्रणव मंडल, सौरभ भगत, गुंजन तिवारी, गौरव तिवारी, सन्नी तिवारी, प्रियांशु सिंह, जगजीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।






