राजकुमार भगत
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त की रात एक जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया था जिसे लेकर देश के हर कोने से आक्रोश सामने आ रहा है सभी शहरों में छात्र-छात्राएं एवं सभी डॉक्टर पुरजोर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई हॉस्पिटलों में डॉक्टर हड़ताल में चले गए हैं। इसी घटना को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ द्वारा छात्र आक्रोश मार्च निकाला गया साथ ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का छात्रों के द्वारा पुतला दहन किया गया। विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री श्री निलेश कटारिया जी ने बताया कि पश्चिम बंगाल गत अनेकों माह से महिला सुरक्षा से संबंधित घटनाएं हो रही है। ऐसे दुष्कर्मों में संलिप्त लोगों को बचाने का प्रयास पश्चिम बंगाल की ममता सरकार कर रही है। टीएमसी के गुंडों द्वारा भी ऐसे अनेकों दुष्कर्म पूर्व में किए गए परंतु उनके विरुद्ध में कोई भी कार्यवाही ममता सरकार द्वारा नही की गई। बंगाल में हो रही यह घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस देश के अंदर क्षेत्र देखकर बलात्कार पर गंदी राजनीति की जाती है। आज इस घटनाक्रम पर पूरा विपक्ष मौन है। विभाग संयोजक अमित साहा नगर मंत्री हर्ष भगत ने संयुक्त रूप से बताया कि पीड़ित बहन को न्याय दिलाने एवं देश में महिला सुरक्षा पर कड़ी कानून बनाने के मांग को लेकर पाकुड़ अभाविप कार्यालय से गांधी चौक तक विरोध प्रदर्शन छात्र आक्रोश मार्च निकाला गया।जिसमे जिसमें अनेक छात्र-छात्राओं ने प्रीत को न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज को बुलंद किया। मनीषा कुमारी ने बताया कि हम सभी छात्राएं राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से यह मांग करते हैं कि जल्द से जल्द पीड़ित छात्रा को न्याय मिले दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले एवं देश के अंदर बलात्कार के अपराध पर फांसी जैसे करें कानून बनाया जाए।
जिला संजोयक गुंजन तिवारी ने बताया कि यदि जल्द से जल्द दोषियों को सजा नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद आगे चरण बढ़ आंदोलन पर बाध्य होगी।
मौके पर विकाश दास,मान्यता भगत,रानी साहा,मनीषा कुमारी,ईशा सिंह,आलिया खान,श्रेया तिवारी, विशाल यादव, अभिजीत आनंद, दुलाल दास, भारत यादव कमल किशोर झा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।






