राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): गणेशोत्सव को लेकर शुक्रवार देरशाम सुंदरपुर स्थित सेन दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता कामेश्वर दास ने किया। बैठक में समिति का विस्तार किया गया। जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष अमित शर्मा , उपाध्यक्ष नन्दकिशोर मण्डल , राकेश यादव , विकास दास , सन्नी पटवा , गोपी राय , सचिव सूरज सेन , अजय साव , कोषाध्यक्ष राणा दे , बप्पा पाल ,मीडिया प्रभारी विनीत अग्रवाल , सोशल मीडिया प्रभारी बापिन दत्ता , आशीष कुमार , जीवन कुमार सहित संचालन समिति , कार्यक्रम स्थल आदि का सदस्यों का चयन किया गया। समिति अध्यक्ष ने बताया कि वर्षो की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से गणेश पूजा व उत्सव मनाई जाएगी।





