Search

May 3, 2026 6:19 pm

विधि विधान के साथ मनाई गई मां मनसा की पूजा।

राजकुमार भगत

पाकुड़। शनिवार को नागों की देवी और भगवान शिव की मानस पुत्री देवी मनसा की पूजा पाकुड़ नगर के अति प्राचीन मंदिर बागतीपाड़ा स्थित मां मनसा मंदिर में बड़ा पुजारी रामू राय एवं छोटा पुजारी रतन राय कार्तिक राय के द्वारा पारंपरिक विधि विधान तथा मंत्रोच्चारण के साथ से करवाया गया। पूजा के पूर्व सात दिवसीय मनसा गान व भजन कीर्तन किया जाता है।माता मंदिर और पूजा के संस्थापक प्रेमचंद साहा ने बताया कि विगत सौ से अधिक वर्षों से बागतीपाड़ा में मां मनसा की पूजा अर्चना विधि विधान से किया जाता है।जहां पाकुड़ जिला सहित पश्चिम बंगाल बिहार से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं,मान्यता है कि सच्चे मन से मां को याद करने से श्रद्धालुओं की मनोकामना मां अवश्य पूर्ण होती है।
मनसा पूजा में मेला का भी आयोजन होता रहा है। इस अवसर पर सर्वेश्वर झा,असित दास,विक्रम राय,मदन बनर्जी,सिद्धनाथ मजुमदार की देखरेख में कलश पूजन कर ग्राम रक्षा हेतु संपूर्ण बागतीपाड़ा में कलश यात्रा निकाली गई।इसमें घर घर पूजा-अर्चना हुई तदोपरांत पुजारी सहित श्रद्धालुओं ने मनसा मंदिर जलकुंड में स्नान कर डुबकी लगाते हुए अग्निकुंड में प्रवेश कर नृत्य करते हुए मनसा मंदिर में पूजा हेतु प्रवेश कर पूजा अर्चना प्रारंभ किया। पूजा को सफल बनाने में अमित घोष,शुकु मंडल,हिसाबी राय,बच्चु राय,छोटन मेहरा,लव रजक,रोहित गुप्ता,सुब्रजीत राय,विक्की राय,शंभू बागती,फजलु राय प्रवीण राय,राहुल सिंह,प्रिन्स सिंह,छोटू राय सोमू दास बाबाय बनर्जी बापन राय लालू राय प्रेम राय आस्तिक राय,पार्थो बनर्जी सहित समस्त ग्राम वासियों ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!