Search

May 3, 2026 3:29 pm

बोलबम सेवा शिविर महासंघ द्वारा ब्याहुत कलवार सेवा समिति को किया गया सम्मानित।

18 वर्षों से निशुल्क कांवरिया सेवा के लिए समिति को सराहा गया।

राजकुमार भगत

रविवार को बोलबम सेवा शिविर महासंघ के द्वारा ब्याहुत कलवार सेवा समिति प्रधान कार्यालय पाकुड़ झारखंड को बिहार के बांका जिला के कटोरिया के तरपतिया मे निशुल्क कांवरिया के सेवा के लिये 18 वर्षों से सेवा कर रही समिति को सम्मानित किया गया। बोलबम सेवा शिविर महासंघ के अध्यक्ष हनुमान जैन की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्णिया के मेयर बिभा कुमारी के द्वारा ब्याहुत कलवार सेवा समिति प्रधान कार्यालय पाकुड़ को सम्मानित किया गया, के अध्यक्ष विश्वनाथ भगत, कोषाध्यक्ष प्रदीप भगत ,मालदा प्रभारी अरुण भगत ,महेशपुर के राम नारायण भगत , पाकुड़ नगर पवन भगत, कपिल केशवाणी, मुकेश वीरानी , गुड्डू भगत, सुरेंद्र यादव सीतामढ़ी उपस्थित थे । सुल्तानगंज से देवघर मार्ग के सभी शिविर में सेवा उत्कृष्ट करने के लिए स्व० नथमाल अग्रवाल सेवा सम्मान का स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। हनुमान जैन ने विशेष रूप से महासचिव सह अध्यक्ष बिश्वनाथ भगत जी को उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद दिया । सभी सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!