Search

October 13, 2026 6:36 am

रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

पुलिस पदाधिकारी और जवानों को भी राखी बांधी गई

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सावन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सोमवार को भाई बहनों के पवित्र रिश्ता का त्योहार रक्षाबंधन प्रखंड सहित ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष पर भद्रा होने के कारण बहनों ने 2 बजे के बाद भाइयों के कलाई में राखी बांधा।बहनो ने भाईयों के माथे में तिलक लगाया,आरती उतार , मिठाई खिलाकर भाइयों क रक्षा के लिए रक्षा सूत्र बांधकर मनोकामना किया। इस अवसर पर मिठाई दुकान सहित राखी के दुकानों में काफी भीड़ देखी गई। साथ थाना परिसर में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर एकलव्य विद्यालय के बहनों द्वारा पुलिस पदाधिकारी सहित जवानों को राखी बांधा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!