Search

May 9, 2026 9:46 pm

सीओ ने रात को किया कई क्रशर व चेकनाका की औचक निरीक्षण

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बीते सोमवार की रात प्रखंड के कई पत्थर क्रशरों सहित चेकनाकाओ का औचक निरीक्षण किया। सीओ ने रात को भंडारों स्थित गंगाराम घोष , शहरपुर में खुशी स्टोन वर्कर्स सहित महारो में भी क्रशर की जांच की गई। इस दौरान सभी क्रशर बन्द पाया गया। सीओ ने सभी क्रशरों में पत्थर लोडिंग पॉइंट को लेकर सीसीटीवी को संचालित पाया गया। इसके बाद सीओ ने चौडामोड स्थित चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। जहां कार्यरत कर्मियों से पत्थर लदे वाहनों की परिचालन सम्बन्धित विस्तृत जानकारी ली गई व चेकनाका के पंजी व सीसीटीवी का भी अवलोकन किया गया। सीओ ने कोटालपोखर की ओर जा रहे पत्थर लदे वाहनों को रोककर माइनिंग चालान आदि की जांच किया गया। इसके बाद दुलमी व रानीपुर मोड़ में स्थित चेकनाका का सघन निरीक्षण किया। चेकनाकाओ में कार्यरत कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए सीओ ने कहा कि बिना माइनिंग चालान के एक भी पत्थर लदे वाहनों की परिचालन न होने दे। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर बख्शा नही जाएगा। सघन रूप से माइनिंग चालान की जांच करके ही वाहनों को जाने थे। सीओ से जानकारी मांगने पर बताया कि रात को कई क्रशर व चेकनाकाओ की सघन जांच की गई व कड़ी निर्देश भी दी गई है। बिना माइनिंग चालान के वाहनों को पकड़े जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। यह जांच अभियान दिन रात निरन्तर जारी रहेगी।

img 20240820 wa0008125074279107207500

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!