Search

May 5, 2026 3:35 pm

भारत बन्द को लेकर विधायक के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता निकले सड़क पर

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): एससी/एसटी आरक्षण को लेकर बुधवार को झामुमो द्वारा आहूत बंदी हिरणपुर प्रखंड में व्यापक असर पड़ा। जहाँ दुकाने बन्द रही। वही सड़को में वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी के नेतृत्व में दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता सड़क में उतरे। झामुमो कार्यकर्ताओ ने पार्टी के भारत बन्द बैनर व झंडा लिए पूरे हिरणपुर बाजार में घुमा। वही मुख्य सड़क में बैठकर बंदी की समर्थन किया। जिसकारण वाहनों की आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा । दुकाने बन्द रही।।उधर मोहनपुर मोड़ में भी कार्यकर्ताओ ने सड़क में वाहनों की आवागमन को रोका गया। विधायक ने कहा कि भाजपा द्वारा एससी/एसटी कानून को समाप्त करने का प्रयास कर रहा है। भाजपा षड्यंत्र कर इस आरक्षण व्यवस्था को ही शेष करने में तुला हुआ है। जो हम कदापि होने नही देंगे। झामुमो एससी/एसटी कानून के समर्थन में सदैव रहा है व रहेगा। भाजपा देश की ज्वलंत समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए षड्यंत्र कर रही है। पर देश की जनता इनके मंसूबो को पानी फेर देगी। इस अवसर पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , सगीर अंसारी , अब्दुल गनी , अशोक भगत , गुलाम अंसारी , मतीन अंसारी आदि उपस्थित थे। उधर समाचार लिखे जाने तक बंदी कार्यक्रम जारी था व कार्यकर्ता सड़क में जमे हुए थे।

img 20240821 wa00216516539012544815074

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!