राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बीडीओ टुडू दिलीप ने गुरुवार को प्रखंड के तारापुर संथाली में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीडीओ ने तारापुर में रेखा देवी के जमीन पर पौधरोपण किया। इसके अलावे सुंदरपुर पंचायत के अन्य गांव , बाबूपुर , घाघरजानि में भी जाकर पौधरोपण किया गया। बीडीओ ने बताया कि वृहत पैमाने पर यह पौधरोपण कार्य की जा रही है। प्रखंड के सभी पंचायत , गांव में पौधरोपण अभियान संचालित की गई है। पौधरोपण को लेकर लोगो को जागरूक भी की जा रही है। यह अभियान केंद्र सरकार की है। आगामी सितंबर माह तक देश मे 80 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। वही मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधरोपण की जाएगी।







