दो विद्यालयों के छात्रों को 68 साइकिल वितरित।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड के दो विद्यालय के छात्रों के बीच साइकिल का वितरण संसाधन केंद्र परिसर में किया गया।बीपीओ आतिश भट्टाचार्य ने बताया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमलघाटी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ा कुटलो के छात्रों के बीच 68 साइकिल का वितरण किया गया।उन्होंने बताया कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी मध्य एवं उच्च विद्यालय के आठवी के छात्रों के बीच 1360 साईकिल का वितरण किया जाएगा। अभी तक एक दर्जन से अधिक विद्यालय के छात्रों के बीच 715 साइकिल का वितरण किया गया है।बाकी विद्यालयों के शिक्षकों को साइकिल वितरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिशा निर्देश दिया गया है।बारी बारी से साइकिल का वितरण किया जा रहा है।





