सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़) पोषण भी , पढ़ाई भी योजना अंतर्गत शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई। कार्यक्रम में सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। बीडीओ टुडू दिलीप ने उपस्थित सेविकाओं को जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चो की पोषण व शिक्षण कार्य को सशक्त किया जाएगा। केंद्र में विषय आधारित शिक्षा , प्रारंभिक बाल दिवस को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए बीडीओ ने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चो की सही रूप से देखभाल करना आवश्यक है। इसमे प्रारंभिक शिक्षा दिवस भी आयोजित किया जाना है। सभी केंद्रों की मासिक गतिविधियों को संग्रह करना जरूरी है। बच्चो को उचित रूप से पोषणयुक्त भोजन मिले। इसके लिए विशेष प्रयास किया जाना है। आंगनवाड़ी केंद्रों में पानी व बिजली की कमियों को लेकर उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। समस्याओं को जल्द ही समाधान की जाएगी।






