Search

October 12, 2026 10:24 pm

सांसद की पत्नी के निधन पर पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा आयोजित।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा की पत्नी कैथरीन का निधन हो गया है, जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई है। पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें 2 मिनट का मौन धारण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक ने सांसद श्री विजय हांसदा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस शोक सभा में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!