Search

October 12, 2026 10:24 pm

दुकान आवंटन में आरक्षण की मांग, सामाजिक कार्यकर्ता ने दी जन आंदोलन की चेतावनी

अनुसूचित जाति/जनजाति/विधवा महिला एवं विकलांग को आरक्षण की मांग।

स्वराज सिंह

सामाजिक कार्यकर्ता आलोक जॉय पाल ने नगर परिषद पाकुड़ के प्रशासक पदाधिकारी को एक आवेदन सौंपकर अनुसूचित जाति/जनजाति/विधवा महिला एवं विकलांग को दुकान आवंटन में आरक्षण की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर यह मांग पूरी नहीं होती है तो 10 दिनों के बाद जन आंदोलन किया जाएगा।
आवेदन में कहा गया है कि नगर परिषद पाकुड़ के द्वारा निर्माण किए गए दुकानों में अनुसूचित जाति/जनजाति/विधवा महिला एवं विकलांग को आरक्षण की सुविधा नहीं दी गई है, जो उनका मौलिक एवं संवैधानिक अधिकार है।
आलोक जॉय पाल ने मांग की है कि दुकान आवंटन के लिए आवेदन शुल्क को अनुसूचित जाति/जनजाति/विधवा महिला एवं विकलांग के लाभुकों के लिए माफ किया जाए और आवंटित दुकान के अग्रिम राशि में भी 50% का आरक्षण दिया जाए।
उन्होंने यह आवेदन आज रविंद्र भवन में दुकान का आवंटन कार्यक्रम के बीच में प्रशासक को सौंपा और साथ ही प्रतिलिपि अनुमंडल दण्डाधिकारी पाकुड़, जिला दण्डाधिकारी पाकुड़, आयुक्त संथाल परगना दुमका, महिला आयोग रॉची, विकलांग कोषांग रॉची, अनुसूचि जाति आयोग रॉची, अनुसूचित जनजाति आयोग राँची, नगर विकास मन्त्रालय रॉची और मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव रॉची को दुकान आवंटन में आरक्षण की मांग के लिए सौंपा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!