Search

October 12, 2026 10:23 pm

एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सामाजिक कुरीति निवारण हेतु विभिन्न हित धारकों के साथ की गई।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ एवं जिला प्रशासन, जिला समाज कल्याण शाखा पाकुड़ महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग बच्चों से संबंधित 45 दिवसीय विशेष कार्यक्रम एवम् सामाजिक कुरीति निवारण हेतु विभिन्न हित धारकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सूचना भवन पुराना समाहरणालय परिसर में किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया, जनसूचना विभाग के पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दिन शेख लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में उपस्थिति संबंधित विभाग के सदस्य द्वारा सभी अधिकारीगण की गुलदस्ता भेंट देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में लोगों के बीच कानूनी जागरुकता अभियान के तहत गरीब,लाचार,योग्य, महिला बच्चे,अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति दिव्यांग सभी को सशक्त बनाने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने को लेकर विस्तृत जानकारी सचिव अजय कुमार गुड़िया ने दी साथ ही प्राधिकर के अधिवक्ता व पीएलवी के संपर्क नबर उपलब्ध कराया गया।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुदिन शेख ने बाल विवाह पर प्रकाश डालते हुए कानूनी जानकारी दी। कई एक्ट का ज़िक्र करते हुए लोगों का जागरूक की। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने डायन प्रथा पर प्रकाश डालते हुए लोगों को भ्रम दूर करते हुए सजग और सतर्कता बरतने को कहा जमीन जायदाद के लोग में लोग डायन बताकर कर उनके संपति हड़पने के लिए अकसर ऐसा करते है इससे बचने और कई कानूनी धारा के बारे में जागरूक की। आज के इस कार्यक्रम के तहत दर्जनों से अधिक दिव्यांगों के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया द्वारा विकलांग प्रमाण पत्र वितरण किया गया। मौके पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी कर्मी महिला पर्यवेक्षिका,आंगनबाड़ी सेविका, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स पिंकी मंडल, उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

img 20240824 wa00352231399362379920734

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!