सुदीप कुमार त्रिवेदी
झूठ के बुनियाद पर खड़ी हेमन्त सरकार के विरोध में भाजयुमो के नेतृत्व में राँची मोराबादी मैदान में दिनांक 23/08/2024 को हुई विशाल युवा आक्रोश रैली एवं घेराव के क्रम में हेमन्त सरकार के इशारे पर न केवल भाजपा कार्यकर्त्ताओं एवं युवाओं पर पुलिस के द्वारा बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई बल्कि आक्रोश रैली को विफल करने की तानाशाही तरीके से भाजपा नेताओं, कार्यकर्त्ताओं एवं युवाओं को हर जगह कार्यक्रम में भाग लेने हेतु राँची मोराबादी मैदान जाने से रोकने का कुत्सित प्रयास किया गया । जिसके विरूद्ध आज पूरे राज्य में पुलिस मुख्यालयों के समक्ष हुए भाजपा के विरोध प्रदर्शन के निमित्त पाकुड़ जिले के अन्य सभी प्रखंडों के साथ भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक साहा के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय की उपस्थिति में पाकुड़ नगर थाना के समक्ष हेमंत सरकार का पुतला दहन किया गया। अमृत पांडेय ने कहा कि हेमन्त सरकार के द्वारा युवा आक्रोश रैली को विफल करने के प्रयास के बावजूद रैली न केवल पूरे प्रदेश में सफल रही बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर यह खबर एक गंभीर चर्चा का विषय बन गया है। हेमन्त सरकार ने लोकतंत्र एवं संविधान के मर्यादा को तार तार कर एवं पुलिस प्रशासन को अपने इशारे पर नचाकर भाजपा के कार्यकर्त्ताओं को लोकतांत्रिक तरीके से किये जा रहे विशाल युवा आक्रोश रैली सभा एवं सरकार के घेराव के क्रम में बर्बरतापूर्ण तरीके से अश्रु गैसों की बमबाजी करवाई गई। कार्यकर्त्ताओं पर बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठी चार्ज करवाये गये एवं खुन बहाये गये। कार्यकर्त्ताओं के साथ आतंकवादी जैसा दुर्व्यवहार कर उनको कंटिली तारों से घेरकर कैद करने का काम किया गया। इतना ही नही युवा आक्रोश रैली में भाग लेने आनेवाले सभी जिले के कार्यकर्त्ताओं को मनमाने ढंग से पुलिसिया कारवाई के आड़ में सड़क एवं रेलवे स्टेशन पर रोकने का काम किया गया। ऐसे सभी तानाशाही एवं बर्बरतापूर्ण कारवाईयों के खिलाफ आज हम सभी पाकुड़ जिला के भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने अन्य सभी प्रखंडों के साथ पाकुड़ प्रखंड के इस पाकुड़ नगर थाना के समक्ष हेमन्त सोरेन का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया है। इस हेमन्त सरकार की सच्चाई आज सबके सामने आ गई है। युवा, महिला, दलित, गरीब एवं आदिवासी विरोधी इस हेमन्त सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प झारखंड की आक्रोशित जनता ने ले लिया है। तीन महीनें बाद न केवल झारखंड में भी प्रचण्ड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है, बल्कि सबका साथ, सबका विश्वास एवं सबका विकास के मूल मंत्र के साथ हमारी सरकार संविधान, लोकतंत्र, आदिवासी अस्मिता, झारखंड प्रदेश एवं देश की रक्षा के साथ झारखंड प्रदेश के हर वर्ग के समुचित विकास सुनिश्चित करने में अपनी पूरी ताकत लगा देगी। नगर अध्यक्ष सोहन मंडल ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजी हुकूमत ने देश को गुलाम बनाये रखने के लिए घोर क्रूरता एवं बर्बरतापूर्ण तरीके से घेरकर एवं वहां इकट्ठे हुए निहत्थें लोगों पर गोली चलाकर कभी न भूले जानेवाली जलियावाला बाग कांड को अंजाम दिया, इस तानाशाही हेमन्त सरकार ने ठीक उसी प्रकार घोर अलोकतांत्रिक एवं दमनकारी नीतियों का अनुसरण करते हुए युवा आक्रोश रैली सभा मैदान को घेरकर घोर बर्बरतापूर्ण कारवाई को अंजाम दिया है, जिसका आज हमसभी भाजपा कार्यकर्त्ता पुरजोर विरोध एवं कड़ी आलोचना करते है। यह सरकार अब कुछ महीनें की ही मेहमान है। आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड के युवा, महिला एवं हर वर्ग झारखंड को पूरी तरह भाजपामय करने का मन बना लिया है। मौके पर धर्मेन्द्र त्रिवेदी, रूपेश भगत, रवि शंकर झा, बिक्रम कुमार मिश्रा, विवेकानन्द तिवारी, अनुग्राहित प्रसाद साहा, संजीव साह, संजीत मुखर्जी, सुशांत घोष, पिंका पटेल, जीतु सिंह, रतन भगत, दुलाल सिंह जैसे कार्यकत्ता मौजूद रहे।
