महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में डीएसपी नवनीत हेंब्रम की पकड़ है मजबूत।
एस कुमार
साहिबगंज जिले में पदस्थापित जैप 09 के डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लगभग 12 वर्ष पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम पाकुड़ जिले में मुख्यालय डीएसपी के पद पर कार्यरत थे, फिर कुछ वर्ष बाद महेशपुर में एसडीपीओ के पद पर रहकर कार्य भी किया। जिसके कारण पाकुड़ जिले में उनकी पकड़ एक मजबूत स्थिति में है। सूत्रों की माने तो डीएसपी नवनीत हेंब्रम पाकुड़ जिले के महेशपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले हैं, ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महेशपुर में एसडीपीओ के पद पर पदास्थापित होने के बाद उन्होंने पद पर रहते हुए लोगों की दुख – सुख और भावनाओं को बहुत ही करीबी से समझा और हजारों लोगों को सेवा भाव की दृष्टि से मदद भी किया, जिससे महेशपुर विधानसभा के लोगों ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया जिससे वशीभूत होकर समाज सेवा भाव से डीएसपी नवनीत हेंब्रम वर्तमान में साहिबगंज में पदास्थापित होने के बाद वे अपने पद से इस्तीफा दिया और चुनाव लड़ने का मन बना लिया। लोगों की माने तो डीएसपी नवनीत हेंब्रम स्वभाव से बहुत अच्छे है और मिलनसार व्यक्ति है। सूत्रों की माने तो डीएसपी नवनीत हेंब्रम की पकड़ महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में एक मजबूत स्थिति में है। इस क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों में उनकी एक अच्छी पकड़ है और लोग उन्हें भी चाहते हैं। लोगों की माने तो वे विधानसभा चुनाव लड़कर जीतने की उम्मीदें रखते हैं।





