गॉड ऑफ़ ऑनर से नवाजे गए एसपी पाकुड़
बजरंग पंडित
पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पाकुड़िया थाना का निरीक्षण किया जहां थाना के जवानों ने एसपी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसपी प्रभात कुमार ने थाना के लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी को त्रुटियों को सुधारने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण रखने और पेट्रोलिंग पार्टी को चुस्ती से काम करने का निर्देश दिया। आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



Also Read: नाली जाम, सड़क पर गंदगी और बदबू… दुर्गा पूजा से पहले पाकुड़िया बाजार की बिगड़ी सफाई व्यवस्था





