Search

May 1, 2026 4:01 am

बीआरसी में प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण आयोजित

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें कई विद्यालयों का अंकेक्षण किया गया। अंकेक्षण दल में क्षेत्रीय समन्वयक कंचन कुमार मण्डल , महेशपुर बीईईओ तरुण कुमार घाट व टीएसआरडी संस्था के प्रतिनिधि उज्ज्वल कुमार सरकार शामिल थे। इस दौरान बीईईओ रफीक आलम , बीपीओ किशन भगत सहित सम्बन्धित विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित थे। अंकेक्षण के दौरान बताया गया कि पाडेरकोला बी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पानी की विकट समस्या है। एमडीएम बनाने को लेकर रसोइयाओ को करीब डेढ़ किमी दूरी तय कर पानी लाना पड़ रहा है।।इस पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि पानी की समस्या हल कर लिया गया है। वही बड़तल्ला स्थित उच्च विद्यालय में बालिकाओं की संख्या319 है। जबकि विद्यालय में बालिकाओं के लिए मात्र एक ही शौचालय है। जिससे बच्चियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सितपहाडी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 378 बच्चे नामांकित है। जिसमे मात्र तीन शिक्षक ही कार्यरत है। जिसकारण बच्चो की पठनपाठन में काफी असर पड़ रहा है। इसके साथ ही अन्य विद्यालयों की समस्याओं को भी इस अंकेक्षण के दौरान प्रस्तुत किया गया। क्षेत्रीय समन्वयक ने बताया कि विद्यालय की सामान्य समस्याओं को अविलम्ब समाधान करने की निर्देश दी गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!