Search

October 12, 2026 1:46 pm

अनाज वितरण में गबन के मामले पर एफआईआर करते हुए सर्टिफिकेट केस की कार्रवाई की जाए: उपायुक्त।

मटिया पहाड़ी राशन डीलर के विरुद्ध प्राप्त परिवाद को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने कड़ी कार्रवाई के दिए संकेत

बजरंग पंडित

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के जनता दरबार में पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत मटिया पहाड़ी गांव के ग्रामीणों ने इस वर्ष के माह – अप्रैल, मई, जून का अनाज नहीं मिलने की शिकायत को संज्ञान में लिया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि डीलर के द्वारा उनका बायोमैट्रिक लेने के बावजूद उन्हें अनाज नहीं दिया गया है। प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, पाकुड़ द्वारा जानकारी दिया गया कि संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता का अनुज्ञप्ति निलम्बित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के गबन के मामले में सिर्फ अनुज्ञप्ति निलम्बित किया जाना पर्याप्त नहीं है। उपायुक्त ने परिवाद-पत्र की मूल प्रति संलग्न करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता से एक सप्ताह के अन्दर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, पाकुड़ के देखरेख में संबंधित लाभुकों के बीच अनाज का वितरण कराते हुए उसका विडियोग्राफी कराया जाय तथा उसका अनुज्ञप्ति रद्द करना सुनिश्चित किया जाए। संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा ऐसा नहीं किये जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध उचित धाराओं के तहत एफआईआर करते हुए सर्टिफिकेट केस की कार्रवाई की जाए। इस मामलें में अधोहस्ताक्षरी को एक्शन टेकन रिपोर्ट एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!