रक्तदाताओं ने कहा जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म
Also Read: फुटबॉल मैदान से झारखंड के हक की हुंकार, विधायक बोले- 7 सितंबर को अधिकारों के लिए एकजुट हों।
राजकुमार भगत
पाकुड़ के सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में इलाजरत तीन मरीजों को इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने रक्तदान कर नई जिंदगी दी। गर्भवती महिला, थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची और ब्लड कमी से पीड़ित युवती को उनके परिजनों के विफल प्रयासों के बाद फाउंडेशन के सदस्यों ने आगे आकर रक्तदान किया। फाउंडेशन के सदस्य नबाब शेख और अलाउद्दीन शेख ने डोनर ईशाकपुर के मांजारुल शेख, चांचकी के फारूक शेख और फेर्दाऊस शेख को पाकुड़ रक्त अधिकोष ले जाकर रक्तदान कराया। परिजनों ने फाउंडेशन का शुक्रिया अदा किया और रक्तदाताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है।





