Search

May 1, 2026 4:04 am

इंसानियत फाउंडेशन की मानवता की मिसाल: तीन सदस्यों ने जरूरतमंदों को किया रक्तदान

रक्तदाताओं ने कहा जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म

राजकुमार भगत

पाकुड़ के सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में इलाजरत तीन मरीजों को इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने रक्तदान कर नई जिंदगी दी। गर्भवती महिला, थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची और ब्लड कमी से पीड़ित युवती को उनके परिजनों के विफल प्रयासों के बाद फाउंडेशन के सदस्यों ने आगे आकर रक्तदान किया। फाउंडेशन के सदस्य नबाब शेख और अलाउद्दीन शेख ने डोनर ईशाकपुर के मांजारुल शेख, चांचकी के फारूक शेख और फेर्दाऊस शेख को पाकुड़ रक्त अधिकोष ले जाकर रक्तदान कराया। परिजनों ने फाउंडेशन का शुक्रिया अदा किया और रक्तदाताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!