Search

April 30, 2026 12:35 pm

एस.डी.पी.आई पाकुड़ विधानसभा कमिटी की आम सभा में संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव पर जोर।

यासिर अराफात

पाकुड़ में एस.डी.पी.आई पाकुड़ विधानसभा कमिटी की ओर से आयोजित आम सभा में पार्टी के प्रदेश महासचिव सह जिला परिषद सदस्य मो हंजेला शेख, प्रदेश महासचिव संगठन हबीबुर रहमान, जिला अध्यक्ष अमीर हमजा, और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभा में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं को पार्टी में शामिल करने, जनता की समस्याओं को समझने और समाधान के लिए नियमित जनसभाओं और चौपालों का आयोजन करने पर जोर दिया गया। मो हंजेला शेख ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना है। एस.डी.पी.आई एक मजबूत और समर्पित पार्टी है और चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम करें और पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को जनता तक पहुंचाएं। एस.डी.पी.आई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुटता और समर्पण का संकल्प लिया और आगामी चुनावों में विजय प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत से काम करने का संकल्प लिया।

img 20240908 wa00387769257864453406377

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!