Search

April 30, 2026 9:48 am

विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी की पत्नी को श्रद्धांजलि: सांसद, विधायक, डीसी व एसपी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय डॉ सुहासिनी बेसरा को याद किया, उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

इकबाल हुसैन

महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी की पत्नी स्वर्गीय डॉ सुहासिनी बेसरा की श्रद्धांजली सभा में सांसद, विधायक, डीसी व एसपी सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। पाकुड़िया प्रखंड के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय डॉ सुहासिनी बेसरा की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में सांसद नलिन सोरेन, सांसद विजय हांसदा, विधायक दिनेश मरांडी, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, पूर्व विधायक चुन्ना सिंह, पाकुड़ उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने अपनी पत्नी की यादों को साझा करते हुए कहा कि उनकी पत्नी एक महान आत्मा थीं जिन्होंने हमेशा दूसरों की सेवा की। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की कमी हमेशा खलेगी, लेकिन उनकी यादों को हमेशा संजोया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय डॉ सुहासिनी बेसरा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी आत्मा को शान्ति मिले।

img 20240909 wa00344645285793767995414

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!