सीलमपुर फुटबॉल मैदान में 10 सितंबर को आयोजित होगा कार्यक्रम, पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी करेंगे समस्याओं का निराकरण।
अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को लेकर थाना क्षेत्र में सघन प्रचार प्रसार किया।जो कि महेशपुर के सीलमपुर फुटबॉल मैदान में आज 10 सितंबर मंगलवार आयोजित है इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर भी पाकुड़िया चौक चौराहों पर चिपकाए। वही माइकिंग कर लोगों को जानकारी देते हुए कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर महेशपुर के सीलमपुर फुटबॉल मैदान में मंगलवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे जो वहां आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और यथासंभव उनका निराकरण करेंगे। पुलिस की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम को लेकर थाना क्षेत्र के फरियादी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का लाभ अधिक से अधिक लोग उठाएं, इसके लिए हम लोगों द्वारा पूरे क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर लोगों से अपील की गई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे आम लोगों के लिए यह कार्यक्रम काफी उपयोगी साबित होगा।






