Search

April 30, 2026 9:49 am

भक्ति जागरण कार्यक्रम में उमड़ी हजारो की भीड़

विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा सोमवार देरशाम हिरणपुर स्थित पंडाल में भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित की गई। वही गणेशोत्सव के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजयी बच्चो को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू , सूचना पदाधिकारी राहुल कुमार , थाना प्रभारी नवीन कुमार , ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में हजारो की भीड़ उपस्थित थे। भक्ति जागरण कार्यक्रम में बिहार से आये सुपरिचित गायक शिवेश मिश्रा ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुति कर दर्शकों के बीच शमा बांधे रखा। खाली हाथ आया है , खाली हाथ जाएगा कि मधुर बोल पर उपस्थित दर्शक झूम उठे। वही गायिका नीलम कुमारी ने शिव के लाला गणेश की सुमधुर गीत गाए। इसके अलावे शिवेस मिश्रा व नीलम ने तेरी जय हो गणेश की बोल पर कोरस गाकर उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे। रात भर चले इस कार्यक्रम में गायक व गायिका द्वारा अन्य कई मनमोहक गीतों की प्रस्तुति की गई। पूर्व जिप अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गणेशोत्सव की इस पावन अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों ने मिसाल कायम किया है। जो बीते 24 वर्षो से गणेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित करते आ रहा है। जिसमे लोगो ने पूजा के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनन्द लिया। वही अन्य वक्ताओं ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सीनियर व जूनियर नृत्य प्रतियोगिता , मिनी सुपर स्टार आदि कार्यक्रमो के विजयी बच्चो को पुरस्कृत किया गया । उधर इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैदी से तैनात दिखे ।इस अवसर पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष अजय यादव , दीपक साहा , रविन्द्र भगत , रंजीत भगत , धनन्जय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20240910 wa00302829410839270023925
img 20240910 wa00295954364174466099656

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!