Search

October 10, 2026 7:21 pm

पचईबेड़ा गाँव के निकट कोयला खदान में डम्फर दुर्घटना, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हाइवा चालक की लापरवाही के कारण गई वृद्ध व्यक्ति की जान

कोल कंपनी के ट्रांसपोर्टर के अधिकतम ड्राइवर के पास नही है ड्राइविंग लाइसेंस।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पचईबेड़ा गाँव के समीप पैनम लिंक रोड में आलूबेड़ा स्थित कोयले खदान में चलने वाली डम्फर से एक 50 वर्षीय चुंडा टुडू पिता कंदना टुडू पचईबेडा गाँव के निवासी को ओवर टेक कर रहे डम्फर ने रौंदा जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रसासन को दी गई जिसके पश्चात पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा दल बल के साथ पहुँच बॉडी को जप्त कर ली वही ग्रामीणों ने पैनम लिंक रोड को जाम कर दिया जिसे स्थानीय थाना द्वारा घटना की जांचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बाबत थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड भेज दिया गया है और आगे की अग्रसर कानूनी कार्यवाही कर परिजन के लिखित आवेदन प्राप्त कर केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!