Search

April 30, 2026 9:04 pm

वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 32 सखी मंडल दीदियों को मिला प्रमाण पत्र।

आरसेटी पाकुड़ द्वारा आयोजित 6 दिवसीय प्रशिक्षण में दीदियों को बैंकिंग, बीमा, जमा, ऋण, निवेश की जानकारी दी गई।

सतनाम सिंह

सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)पाकुड़ की ओर से आयोजित 6 दिवसीय वित्तीय साक्षरता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त जिले की सखी मंडल की 32 दीदियों को निदेशक आरसेटी पाकुड़ राजेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक पलाश (जेएसएलपीएस) निशिकांत नीरज, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक हिरणपुर कुंदन कापरी, विवेक कुमार, एवम आरसेटी के वरिष्ठ संकाय सह कार्यकम समन्वयक अमित कुमार बर्धन ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र दिए । राजेश कुमार मिश्रा ने दीदियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।उन्होंने दीदियों को व्यवसाय करने के लिए यथासंभवम बैंक से सहायता करने की बात कही।
निशिकांत नीरज ने प्रशिक्षण का लाभ उठाकर व्यवसाय शुरू करने की अपील की ।उन्होंने कहा कि जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से समृद्धि होना जरूरी है। उन्होंने विस्तार से वित्तीय साक्षरता के महत्व को बताएं।सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आरसेटी के वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार वर्धन ने कहा कि दीदियों को बैंकिंग, बीमा, जमा, ऋण, निवेश, विनियोग आदि की जानकारी दी गई । आरसेटी द्वारा ऐसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाती है ।प्रशिक्षकों को अगले दो सालों तक फॉलोअप किया जाएगा ताकि उनके आत्मनिर्भर बनने में होने वाली समस्याओं का निराकरण हो सके।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षक आरसेटी पाकुड़ के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन थे।आज के समापन कार्यक्रम में मोतीलाल साहा व अन्य लोग मौजूद थे।

img 20240923 wa00188333645340808919935

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!