Search

April 30, 2026 7:31 pm

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची अमरापाड़ा, प्रखंड भाजपा ने किया जोरदार स्वागत।

गोड्डा विधायक ने कहा – झारखंड में भाजपा सरकार बनेगी तो राज्य होगा समृद्ध विकास,खुशहाल और सुरक्षित

अमर भगत

अमरापाड़ा/ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। बीते दिन शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा परिवर्तन यात्रा की शुरूआत साहेबगंज के भोगनाडीह से हरि झंडी दिखाकर की गई। सोमवार को परिवर्तन यात्रा महेशपुर विधानसभा के पाकुड़िया होते हुए अमरापाड़ा बाजार पहुंची,इस दौरान भाजपा के कार्यकताओं ने इस परिवर्तन यात्रा में आए गोड्डा विधायक अमित मंडल व परिवर्तन रथ का स्वागत किया। साथ ही विधानसभा के मिट्टी एवं अक्षत स्थानीय महिला एवं पुरुष ने रथ में आए विधायक को दीया।
इस मौके पर सभा को प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता सह गोड्डा के विधायक अमित मंडल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में बनी इंडी गठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार सिर्फ और सिर्फ राज्य वासियों को पांच वर्षो तक धोखा देने का काम किया है।अपनी चुनावी घोषणा पत्र में किए वायदों को पूरा करने में विफल रही है। 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान इंडी गठबंधन ने सरकार बनने पर राज्य के पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का किए वायदों को पूरा नहीं किया। घोषणा में किए गए वायदे में पारा शिक्षकों को स्थाई नहीं किया,अनुबंध पारा मेडिकल कर्मियों को परमानेंट नहीं किया, बेरोजगार अधिकार कानून नही बनाया,नियोजन नीति और स्थानीय नीति नहीं बनाया । झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य की दुर्दशा कर दी है। राज्य में आदिवासियों की जमीन पर बंग्लादेशी घुसपैठी कब्जा जमा रहे हैं। आदिवासियो की संख्या कम होती जा रही है जो काफी चिंता का विषय है। इस बार आने वाले विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की लहर है राज्य वासी हेमंत सरकार से ऊब गए हैं और परिवर्तन का मूड बना चुके हैं। इस राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य न सिर्फ समृद्ध होगा बल्कि खुशहाल और सुरक्षित होगा। आदिवासियो के अधिकार की रक्षा होगी। परिवर्तन का उदघोष कर लिट्टीपाड़ा विधान सभा से कमल खिलाने का अनुरोध किया।

img 20240923 wa0031699003444161619077

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!