Search

April 30, 2026 7:26 pm

पिता की अनुपस्थिति में पुत्र ने पिता के कद को बढ़ाया

पुत्र आलम ने अपने पिता आलम के रसूख ए आलम को रखा बरकरार

सतनाम सिंह

कहते हैं कि राजनीति में वक्त काल और परिस्थितियों के बदलने में देरी नहीं लगती है और इस लिहाज से राजनीति में सक्रिय लोगों की राजनीतिक चरित्र को बदलने में भी विलम्ब नहीं होता है लेकिन पाकुड़ विधानसभा के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पुत्र व झारखंड प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम ने उक्त उक्ति को ग़लत साबित कर दिया है । राजनीतिक दरवाजे पर दस्तक दे चुके विधानसभा चुनाव से बहुत पहले से ही तनवीर आलम राजनीतिक रूप से सक्रिय हो चुके थे जब उनके पिता आलमगीर आलम की छत्रछाया उनके सर पर थी, लेकिन एक लंबी अवधि से आलमगीर आलम के राजनीतिक विद्वेष के कारण नेपथ्य में चले जाने के बाद पुत्र तनवीर आलम ने जिस तरह से अपने पिता की अनुपस्थिति में पिता की राजनीतिक जमीन को अपनी टीम भावना व मेहनत से लगातार सिंचित कर रहे हैं वो अपने आप में काबिल ए तारीफ है। राजनीतिक विरोधी भी तनवीर के इस राजनीतिक जिजीविषा की तारीफ करते थकते नहीं है। आलमगीर आलम के धूर विरोधी रहे एक स्थानीय नेता ने नाम ना छापने के शर्त पर बताया कि आलमगीर आलम के राजनीतिक रूप से इस निष्क्रियता के दौर में जिस तरह तनवीर ने मेहनत किया है उससे ना केवल कांग्रेस की स्थिति मजबूत हुई है बल्कि कांग्रेस झारखंड प्रदेश महासचिव ने भी अपना राजनैतिक कद बढ़ाया है। इस मामले मामले कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम ने बताया कि तनवीर आलम ने अपने मेहनत से जनता के आत्मविश्वास को बरकरार रखने का काम किया है। बकौल मीडिया प्रभारी जनता तनवीर आलम में ही अपने चेहते नेता आलमगीर आलम के अक्श को देखते हैं और जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव के बाद सामने आएगा । पियारूल ने बताया कि तनवीर आलम ने अब तक तारानगर, इलामी, हिरानंदनपुर, फुटानी मोड़, फरसा, नवादा, पूर्वी व पश्चिमी झिकरहाटी, सीतापहाड़ी, थोमस मोड़, नसीपुर, मदनमोहनपुर, गंधाईपुर, चेंगाडांगा, क़िस्मत कदमसार, भवानीपुर, लखनपुर जैसे कई पंचायत व गांव का दौरा कर चुके हैं। मंत्री अलमगीर आलम के कुछ महीने से न होने के बाद जिला कमिटी और कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने जिस तरह की जनता को संजोए रखा, उनकी मांग और जरूरतों के साथ संवाद बनाए रखा यह कबीले तारीफ है । तनवीर आलम ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर जिस तरह जनता की विशाल रैला या शक्ति प्रदर्शन को अंजाम दिया इसमें लगा ही नहीं कि अलमगीर आलम लोगों के साथ नही है । ठीक अपने पिता की तरह हर एक मुद्दों पर चर्चा कर जनता और प्रदेश का मन जीत लिया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!