Search

April 30, 2026 7:27 pm

निर्धारित समय पूर्व गलत रूट से परिचालन को लेकर पांच डम्फर जब्त

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): निर्धारित समय से पूर्व गलत रूट में परिचालन को लेकर स्थानीय पुलिस ने सोमवार देरशाम पांच डंफरो को जब्त किया गया। इसको लेकर पुलिस ने जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। डम्फर संख्या जेएच 04 एए 0941 , जेएच 16 एच 3014 , जेएच 16 ए 4563 , डब्लूबी 45 – 9451 व डब्लूबी 59 डी 0925 जो बीजीआर व डीबीएल कम्पनी का कोयला का ढुलाई कार्य करता है । रात करीब 10 बजे पाकुड़ से खाली डम्फर हिरणपुर के रास्ते अमड़ापाड़ा की ओर जा रहा था कि प्रभारी थाना प्रभारी आरडी सिंह ने पुलिसबल के साथ सभी वाहनों को रोककर कब्जे में लिया। जबकि इस पथ में देरशाम करीब साढ़े 10 बजे तक नो एंट्री लगी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कोयला ढोने वाले 10 डंफरो को पकड़ा था। इसमे से पांच डम्फर मौके से भाग निकला। पुलिस ने सभी जब्त डंफरो के ऊपर कार्रवाई को लेकर डीटीओ को पत्र भेजकर कहा है कि निर्धारित समय पूर्व डंफरो को गलत रूट से हिरणपुर के रास्ते परिचालन किया जा रहा था। जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही इस पथ से डंफरो की परिचालन से कभी भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटने की अंदेशा बनी हुई है। प्रभारी थाना प्रभारी ने बताया कि निर्धारित समय से पूर्व इस पथ में डंफरो क़ी परिचालन होने नही दी जाएगी। कार्रवाई को लेकर डीटीओ को पत्र भेजा गया है। बताते चले कि कोयला ढोने वाले डंफरो कि मनमानी चरम पर है। जो सरकारी नियमो को धता बताते हुए हिरणपुर , मोहनपुर व डांगापाड़ा के रास्ते डंफरो का तेज गति से परिचालन किया जा रहा है। जिससे पूर्व में कई सड़क हादसा हो चुकी है। सम्बन्धित विभाग को इसमे कड़ी कदम उठाना आवश्यक है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!