Search

April 30, 2026 4:38 pm

चौकीदार बहाली के तहत दूसरे दिन की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 301 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण।

सतनाम सिंह

उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में चौकीदार बहाली हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे दिन 301 अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण किया। चाक चौबंद इंतजाम में ली गई आज 1251 अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा में 301 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। अब तक कुल 2583 अभ्यर्थियों ने दक्षता परीक्षा में अपना भाग्य आजमाया जिसमें से 433 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। यह दक्षता परीक्षा दिनांक 26.09.2024 तक चार बैच में होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु,ओआरएस घोल, प्रथमिक उपचार की सुलभ व्यवस्था मौके पर की जा रही है। प्रकिया में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी एन आजाद, कार्यपालक दंडाधिकारी कांति रश्मि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20240924 wa0021756835844855309535

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!