Search

April 30, 2026 3:08 pm

पाकुड़ के युवा नेता शाहबाज हुसैन का झारखंड युवा सदन 4.0 में चयन

राजनीति में रुचि रखने वाले राज्य के हजारों युवाओं में से चुने गए 150 में शामिल।

शाहबाज हुसैन विपक्ष की भूमिका में सरकार की नाकामियों को करेंगें उजागर

यासिर अराफ़ात

पाकुड़ : आगामी 27 से 29 सितंबर को आयोजित होने वाले युवा सदन के चौथे संस्करण 4.0 में पाकुड़ के युवा शाहबाज हुसैन का चयन हुआ है ।।
राजनीति में रुचि रखने वाले राज्य के हजारों युवाओं ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया था उनमें से 150 युवाओं का चयन हुआ उसमे शाहबाज हुसैन का भी चयन हुआ है ।।
राज्य में पाकुड़ जैसे पिछड़े जिले से राज्य की राजनीतिक दसा बयान करने के लिए शाहबाज हुसैन के पास ये एक अच्छा मौका हो सकता है ।।
शाहबाज हुसैन बचपन से ही राजनीति में रुचि और समाजसेवा भाव रखते है।।
इससे पूर्व वें रांची के डोरंडा कॉलेज से छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुके हैं और वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय में मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष भी है।।
शाहबाज हुसैन पाकुड़ के इलामि गांव से आते है इसी।। इसी गांव से इनके चचेरे भाई सरफराज आलम का भी युवा सदन के इसी सत्र में चयन हुआ है ।।
एक ही परिवार के दोनो भाइयों का चयन होने पर परिवार में काफी खुशी का माहौल है ।।
शाहबाज हुसैन ने बताया की वें युवा सदन में विपक्ष को भूमिका में नजर आने वाले है और सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम करेंगे ।। साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं पर बात रखेंगे और वर्तमान में चल रहे सरकारी नौकरी परीक्षाओं में धांधली के ऊपर प्रमुखता से सदन में बात रखेंगे ।।
ज्ञात हो युवा सदन राज्य भर के युवाओं में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है जिसमे हर साल सैंकड़ों युवाओं का चयन होता है।।
जो अपने अपने राजनीतिक विचारधारा बयान करते है।। इस कार्यक्रम में झारखंड के प्रमुख मंत्री और विधायक भी शामिल रहेंगे और युवाओं का हौसला अफजाई करेंगे।।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!