Search

April 30, 2026 10:44 am

मनरेगा योजनाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा प्रखंड परिसर में मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु पंचायत सचिव, मुखिया को एई सुनील कुमार, जेई सोहेल शेख की अध्यक्षता में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात मास्टर ट्रेनर सोहराब व सैयम अख्तर द्वारा सभी को प्रशिक्षण दिया गया और योजनाओं को क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण दे डिजिटल पंचायत की जानकारी दी गई ताकि हर पंचायत के ग्रामीणों की समस्या एवं उनका निराकरण के लिए बताया गया कि ग्रामीण अपनी समस्या पंचायत में ही रख सकेंगे । और उन्हें दिक्कत का सामना नही करते हुए उन्हें प्रखंड परिसर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी इसके साथ ही इस प्रशिक्षण में डिजिटल पंचयात सम्बंधित विभिन्न चीजों की जानकारी प्रशिक्षण द्वारा दी गई।
मौके पर मुखिया, पंचयात सचिव,जनसेवक सहित इत्यादि पंचयात पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!