Search

April 30, 2026 9:16 am

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के सकारात्मक पहल के बाद चिकित्सकों का हड़ताल की घोषणा वापस

सदर अस्पताल की सभी सेवाएं रहेगी पूर्ववत जारी

राजकुमार भगत

पाकुड़। उपयुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के सकारात्मक पहल के बाद 28 सितंबर से होने वाली संभावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को सदर अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने वापस ले लिया है। उक्त बातें सदर अस्पताल में प्रेस वार्ता के दौरान डॉक्टर अमित कुमार ने कहा । डॉ अमित कुमार ने कहा कि 22 अगस्त को एक सिजेरियन सफल ऑपरेशन हुआ था। किंतु 22 घंटे के बाद उसकी स्वास्थ्य बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। जबकि उसे बचाने के लिए तीन-तीन चिकित्सक लगे थे। बावजूद और असामाजिक तत्वों द्वारा न केवल अस्पताल में तोड़फोड़ किया गया बल्कि सड़क जामकर चिकित्सकों को मारने पीटने का प्रयास किया। मामले को लेकर पुलिस ने अस्पताल के सीएस डीएस सहित सभी चिकित्सकों नर्सों आदि कर्मचारियों पर प्राथमिक की दर्ज कर दिया। डॉ अमित कुमार ने बताया कि जब भी कोई अस्पताल में ऐसी कोई घटना घटती है तो सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि एक जांच कमेटी बनाई जाएगी जांच कमेटी के निर्णय के आधार पर कार्रवाई होना सुनिश्चित होगा। किंतु पुलिस द्वारा जल्दबाजी में बिना किसी जांच पड़ताल के प्राथमिक की दर्ज कर लिया गया। इसके विरोध में अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने 28 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। इसके पूर्व चिकित्सकों की एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक विज्ञप्ति सोपी थी।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की सकारात्मक पहल

डॉ अमित कुमार ने बताया कि उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि उन पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दिया जाएगा। वह घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन आपके साथ है आप बिना किसी डर भय के अस्पताल में अपनी सेवा पूर्ववत जारी रखें। उन्होंने उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सकारात्मक पहल के बाद सदर अस्पताल पाकुड़ के सभी चिकित्सकों ने अपनी संभावित हड़ताल को वापस ले लिया है।

हम ईश्वर नहीं है , मरीज के लिए जी जान लगा देते हैं

रांची मीटिंग में गए डॉक्टर मनीष कुमार ने दूरभाष पर बताया कि चिकित्सा कोई भगवान नहीं होते कोई भी चिकित्सक कभी नहीं चाहता कि किसी मरीज के साथ कोई अनहोनी हो किंतु कब क्या होगा यह केवल ईश्वर ही जानते हैं । हम हम चिकित्सक अस्पताल के सारे कर्मचारी अपनी मरीजों की पूरी ईमानदारी और सतर्कता पूर्ण इलाज करते हैं । फिर भी कभी-कभी अनहोनी हो ही जाती है ।जिसमें चिकित्सकों का कोई हाथ नहीं होता । बाबजूद कुछ लोग चिकित्सकों के साथ मारपीट करते हैं, तोड़फोड़ करते हैं ,गाली गलौज करते हैं, यहां तक की प्राथमिक की दर्ज भी कर देते हैं। किंतु अब सब कुछ ठीक हो गया है उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पूरी आश्वासन दिया है, शुक्रवार से ही सभी सेवाएं प्रदान की जा रही है। ओपीडी पूरी तरह से चालू है। सिजेरियन भी होगा। अस्पताल की सारी सेवाएं पूर्वत जारी रहेगी।

चिकित्सकों ने किया सभी का धन्यवाद

अस्पताल प्रबंधन के सभी पर मामला दर्ज किए जाने से सदर अस्पताल के चिकित्सक भयभीत थे । उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन,पाकुड़ की आम जनता , नेताओं एवं बुद्धिजीवियों का उन्हें बराबर सहयोग मिला है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन के सभी कर्मी सभी को धन्यवाद किया है।

img 20240927 wa00601551113398162813268

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!